सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है।
दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर फटने से 30 से 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के मुताबिक 4 से 5 लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है