25.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़सक्ती जिले को 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, शिवराज...

सक्ती जिले को 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Date:

Related stories

सक्ती । केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में 121 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इनमें करीब 79.25 करोड़ रुपये की लागत के 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 42.46 करोड़ रुपये की लागत के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कार्यों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में 25.82 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण और 15.30 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण शामिल है। इसके अलावा विभिन्न सड़क परियोजनाओं, शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती के नवीन भवन, मालखरौदा के बेदराम शासकीय महाविद्यालय के अतिरिक्त भवन और नवीन लाइवलीहुड संस्थान भवन का भी भूमिपूजन किया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न ग्रामों में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और महिलाओं के लिए महतारी सदनों के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

वहीं, मालखरौदा क्षेत्र में सड़क निर्माण, देवरघटा से ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण और बुंदेली-अड़भार मार्ग सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत सोलर ड्यूल पंप, चंद्रपुर और हसौद के नवीन तहसील कार्यालय भवन, डभरा, चंद्रपुर और जैजैपुर के नवीन पुलिस थाना भवन, अड़भार पुलिस चौकी भवन, सुलौनी हाईस्कूल भवन, गोपालपुर प्रशिक्षण भवन और गोबरा में महतारी सदन सहित अन्य विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

टैग: सक्ती, विकास कार्य, शिवराज सिंह चौहान, विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विकास, सड़क निर्माण, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories