24.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 2-3 दिन लू का अलर्ट; रायपुर...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 2-3 दिन लू का अलर्ट; रायपुर में पारा 44°C पार

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर । छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बीते 15 दिनों से रायपुर का पारा 40°C से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन पर साफ असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक लू चलने की संभावना है। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। हीट वेव के चलते दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना रह सकता है।
प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। तापमान की बात करें तो बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर में अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया।
हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लू का असर जारी रह सकता है।
भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलते समय सिर व शरीर को ढककर रखें, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories