30.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़विश्वकर्मा जयंती पर रायपुर में होगा राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन, CM साय...

विश्वकर्मा जयंती पर रायपुर में होगा राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन, CM साय होंगे मुख्य अतिथि

Date:

Related stories

17 सितंबर को बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे अध्यक्षता

रायपुर । भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में होगा।

महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है। निर्माण, उद्योग, कृषि, सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक इस महासम्मेलन के केंद्र में रहेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महासम्मेलन में महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की भी सहभागिता रहेगी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रमिकों के परिश्रम, कौशल और प्रदेश के विकास में उनके योगदान के सम्मान के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories