23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देगा सुभेंदु अधिकारी का नेतृत्व :...

बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देगा सुभेंदु अधिकारी का नेतृत्व : किरण देव

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev ने Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

किरण देव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सुभेंदु अधिकारी का नेतृत्व पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन-आकांक्षाओं को स्वर देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में बंगाल भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा Syama Prasad Mukherjee के ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ साकार करने के लिए कार्य करेगा।

बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि भाजपा शासनकाल में बंगाल में भयमुक्त वातावरण का निर्माण होगा और राज्य नवनिर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता जिस सुशासन और सर्वांगीण विकास की प्रतीक्षा कर रही है, उसे धरातल पर उतारने में सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी किरण देव ने कहा कि बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और एकात्म राष्ट्रवाद की रक्षा करते हुए राज्य विकास के हर मानक पर देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि सुभेंदु अधिकारी का लंबा राजनीतिक अनुभव और बंगाल की माटी से उनका जुड़ाव राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार की ओर से उनके सफल कार्यकाल और बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories