26.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeदेश-विदेशकेरल में CM चेहरे पर अभी भी suspense ,कांग्रेस में मंथन जारी,...

केरल में CM चेहरे पर अभी भी suspense ,कांग्रेस में मंथन जारी, खरगे करेंगे वरिष्ठ नेताओं से चर्चा

Date:

Related stories

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिन तक छाएगी आमों की बहार, 29 मई से शुरू होगा आम महोत्सव

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक...

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। चुनाव परिणाम आने के करीब एक सप्ताह बाद भी कांग्रेस हाईकमान किसी एक चेहरे पर अंतिम फैसला नहीं कर पाया है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, विपक्ष के पूर्व नेता वीडी सतीशन और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश चेन्निथला प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक गतिरोध खत्म करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge अब केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठकों में एमएम हसन, वीएम सुदीरण, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, के मुरलीधरन और वरिष्ठ नेता के सुधाकरण समेत कई नेताओं को बुलाया गया है। इसके अलावा पूर्व रक्षा मंत्री A. K. Antony से भी राय ली जाएगी। अंतिम फैसला खरगे और Rahul Gandhi की सहमति से लिया जा सकता है।

सहयोगी दलों ने जताई नाराजगी
यूडीएफ के सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने मुख्यमंत्री चयन में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का कहना है कि लंबे समय तक असमंजस की स्थिति बने रहने से राजनीतिक संदेश गलत जा सकता है।

वेणुगोपाल और सतीशन सबसे आगे
सूत्रों के अनुसार मुख्य मुकाबला केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस के अधिकांश विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में बताए जा रहे हैं, वहीं सतीशन को यूडीएफ के सहयोगी दलों का समर्थन मिल रहा है। सतीशन को राज्य में कांग्रेस का लोकप्रिय चेहरा माना जाता है।
140 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 63 सीटें जीती हैं, जबकि सहयोगी दल आईयूएमएल को 22, केरल कांग्रेस को 8 और आरएसपी को 3 सीटें मिली हैं। यूडीएफ ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है।

पहले भी फंसा है कांग्रेस में CM चयन
कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन को लेकर लंबी खींचतान पहले भी देखने को मिल चुकी है। 2023 में कर्नाटक में Siddaramaiah और D. K. Shivakumar के बीच सीएम पद को लेकर जोरदार लॉबिंग चली थी। वहीं 2018 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री चयन को लेकर कई दिनों तक मंथन चला

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories