25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeदेश-विदेशतेहरान में अचानक हाई अलर्ट, आसमान में हलचल के बीच एयर डिफेंस...

तेहरान में अचानक हाई अलर्ट, आसमान में हलचल के बीच एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

नई दिल्ली: तेहरान में गुरुवार शाम सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया, जब शहर के कुछ हिस्सों में संदिग्ध गतिविधियां और तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। हालात को देखते हुए तुरंत एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया।
घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब क्षेत्र में हालिया तनाव के बाद सीजफायर लागू होने की खबरें थीं। ऐसे में इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
IRNA के मुताबिक, पश्चिमी तेहरान के इलाकों में एयर डिफेंस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग जैसी आवाजें सुनी गईं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नजर रखते हुए सतर्कता और बढ़ा दी।
वहीं मेहर समाचार एजेंसी ने भी बताया कि राजधानी के कई हिस्सों में संभावित खतरे को देखते हुए एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया गया। हालांकि, अभी तक किसी हमले के लक्ष्य या नुकसान को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories