29.7 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में ऐतिहासिक फैसलों पर समाज...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में ऐतिहासिक फैसलों पर समाज ने जताया आभार, ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में 40 से अधिक प्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह को सौंपा धन्यवाद पत्र

Date:

Related stories

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

रायपुर । संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में ऐतिहासिक फैसलों पर समाज ने जताया आभार, डॉ. रमन सिंह से मिले 40 से अधिक प्रतिनिधि

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में फैसलों पर समाज ने जताया आभार

डॉ. रमन सिंह से मिले रविदास समाज के प्रतिनिधि, ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में सौंपा धन्यवाद पत्र

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान और समाज कल्याण को लेकर राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए रविदास समाज ने आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में समाज के 40 से अधिक प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद पत्र सौंपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में की गई घोषणाओं के लिए समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

समाज ने माघी पूर्णिमा यानी संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, जयंती के दिन मांस एवं मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध, संत रविदास जी के नाम पर राज्य स्तरीय सम्मान/पुरस्कार शुरू करने, नवा रायपुर के प्रमुख चौक का नामकरण संत रविदास जी के नाम पर करने और विधानसभा परिसर में संत रविदास जी के अमर संदेश को अंकित कराने के निर्णयों का स्वागत किया।

ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में लिए गए इन फैसलों से पूरे रविदास समाज में उत्साह और गौरव की भावना है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को आगे बढ़ाने वाले हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और उनकी महान परंपरा को सम्मान देने की दिशा में सरकार के ये निर्णय समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories