25 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त कर विकसित भारत की नींव मजबूत कर...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त कर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार: CM विष्णु देव साय

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर । डबल इंजन की सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही गांवों का वास्तविक विकास संभव है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत प्रतिनिधि के रूप में की थी और पंच व सरपंच के रूप में दायित्व निभाए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर का अनुभव ही आगे बढ़ने में सबसे ज्यादा सहायक होता है और आज कई जनप्रतिनिधि पंचायत से सफर शुरू कर उच्च सदनों तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और जमीनी स्तर पर बेहतर कार्यों से ही प्रभावी नीतियां बनती हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को पक्के मकान मिल रहे हैं और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान, पेंशन और बीमा जैसी सेवाएं ग्रामीणों तक आसानी से पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। महिलाओं के लिए महतारी सदन का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें, ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने में पंचायतों की भूमिका अहम बताई।
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रतिनिधियों से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत लंबित बिलों में सरचार्ज माफी और रियायत का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
सम्मेलन को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रोजेक्ट आधारित स्टालों का अवलोकन किया और मेगा स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनके आजीविका प्रयासों की प्रशंसा की और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं राशि वितरित की।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन समेत त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories