24.8 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा, इंद्र साव ने सरकार को...

विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा, इंद्र साव ने सरकार को घेरा

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक स्थलों के विकास का मुद्दा उठा। बलौदाबाजार-भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने अपने क्षेत्र के मंदिरों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार को लेकर सरकार से सवाल किया।
इंद्र साव ने पूछा कि बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में धार्मिक स्थानों और मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा धर्मशाला निर्माण के लिए विभाग को कितने प्रस्ताव मिले हैं और इनमें से कितनों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
इस पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जवाब देते हुए बताया कि जिले से जीर्णोद्धार के लिए कुल 74 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 16 प्रस्तावों के लिए 78.43 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस दौरान इंद्र साव ने कबीरपंथ के प्रमुख तीर्थ स्थल दामाखेड़ा में बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की मांग भी उठाई। इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि जितनी मांग आएगी, उससे दोगुनी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
हालांकि चर्चा के दौरान इंद्र साव ने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिरों के नाम पर चुनाव जीत जाती है, लेकिन काम नहीं होता। इस पर सत्तापक्ष के विधायकों ने हंगामा करते हुए कहा कि सरकार सनातन और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर गंभीर है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories