29.7 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeदेश-विदेशमंडप सजा, मेहमान जुटे… लेकिन दूल्हा नहीं आया, सामने आई चौंकाने वाली...

मंडप सजा, मेहमान जुटे… लेकिन दूल्हा नहीं आया, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Date:

Related stories

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

रायपुर । संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27...

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में एक शादी उस समय विवाद का कारण बन गई, जब तय समय पर बारात नहीं पहुंची। घंटों इंतजार के बाद दुल्हन पक्ष ने जब वर पक्ष से संपर्क किया तो जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय रामकुमार साहू की पुत्री सुमन का विवाह उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू (पुत्र कैलाश चंद्र) के साथ तय हुआ था। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और घर मेहमानों से भरा हुआ था।
निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद बारात नहीं पहुंची। इस पर जब दुल्हन पक्ष ने बातचीत की, तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका है। यह जानकारी मिलते ही खुशी का माहौल गहरे आक्रोश और मायूसी में बदल गया।
दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया है कि तिलक, बरीक्षा और अन्य तैयारियों में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि लड़के पक्ष ने सच्चाई छुपाकर धोखे से रिश्ता तय किया।
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण देर रात दुल्हन को साथ लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे विश्वास के साथ किया गया बड़ा छल मान रहे हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories