25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमपीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली सुरक्षा, जान से...

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली सुरक्षा, जान से मारने की मिल रही थी धमकी ‘ CRPF के जवान किए गए तैनात

Date:

Related stories

झालमुड़ी बेचने वाला दुकानदार अचानक सुर्खियों में आ गया, जब पीएम मोदी ने चुनावी दौरे के दौरान उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई। इस घटना के बाद उसकी दुकान सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन अब दुकानदार को विदेशों से धमकी भरे कॉल आने का दावा किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दुकानदार विक्रम साहू के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर धमकियां दे रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अब दुकान के बाहर सुरक्षा जवान तैनात नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने झारग्राम में सभा के बाद रास्ते में रुककर विक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदी थी और इसके पैसे भी खुद दिए थे। इसके बाद यह दुकान चर्चा का केंद्र बन गई थी। अब धमकी वाले दावों के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories