24.4 C
Raipur
Sunday, October 18, 2026
Homeक्राइमटाइगर श्रॉफ की कार पर 7 राउंड फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर समेत...

टाइगर श्रॉफ की कार पर 7 राउंड फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर समेत दो घायल, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा JioHotstar, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुष्पा पार्क के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अभिनेता की कार को निशाना बनाकर फायरिंग की। घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के पास पहुंचे हमलावरों ने गोलियां चलाईं। शुरुआती रिपोर्टों में सात राउंड फायरिंग की बात कही गई है। घायल ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 पुलिस टीमों ने शुरू की जांच

घटना के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुट गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में एक संदिग्ध को सांताक्रूज इलाके से हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट, दावे की पुष्टि नहीं

गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को लेकर भी धमकी दिए जाने की बात कही गई है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित भूमिका की पुलिस ने स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है और वह सुरक्षित हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories