22.8 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़थाना टिकरापारा ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, 400 छात्र-शिक्षकों को किया जागरूक

थाना टिकरापारा ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, 400 छात्र-शिक्षकों को किया जागरूक

Date:

Related stories

फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और डिजिटल फ्रॉड से बचने पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्र के देवपुरी स्थित न्यू विजन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।

एसपी राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल और थाना प्रभारी राजेश मरई ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस टीम ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को अपने मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट एवं ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में थाना टिकरापारा से सहायक उप निरीक्षक अरुण कुर्रे, प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल, वरिष्ठ आरक्षक भारतेंद्र साहू एवं विमलेश मालेकर उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से डायरेक्टर सुनीता साहू और प्रिंसिपल एकता शुक्ला ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था के 35 शिक्षक-शिक्षिकाएं, 350 छात्र-छात्राएं और सहयोगी स्टाफ सहित लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories