25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमबालोद में दर्दनाक हादसा: सीवरेज लाइन की मिट्टी धंसी, महिला समेत 3...

बालोद में दर्दनाक हादसा: सीवरेज लाइन की मिट्टी धंसी, महिला समेत 3 मजदूरों की मौत

Date:

Related stories

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दब गए। हादसे में एक महिला समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन का काम चल रहा था। पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें कई मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और तीन मजदूर उसके नीचे दब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद करीब 10 फीट नीचे दबे मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और महिला मजदूर बैशाखिन के रूप में हुई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories