25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़उदय शंकर देवांगन को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो नवागढ़ मंडल के...

उदय शंकर देवांगन को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो नवागढ़ मंडल के सह प्रभारी बनाए गए

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर । नगर पंचायत खरौद (कोड़ाभाट मंडल) के निवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला खेल एवं कला सह-प्रमुख उदय शंकर देवांगन को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नवागढ़ मंडल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर उदय शंकर देवांगन ने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन एवं जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उदय शंकर देवांगन पूर्व में भाजपा शक्ति केंद्र खरौद के सह संयोजक, पामगढ़ विधानसभा के विस्तारक, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य तथा जांजगीर नगर मंडल के सह प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories