31.1 C
Raipur
Friday, April 17, 2026
Homeक्राइमUpdate सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: 10 मजदूरों की मौत, 30 से...

Update सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: 10 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Date:

Related stories

सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है।
लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हुई, जब प्लांट के कर्मचारी लंच ब्रेक पर थे। अचानक तेज धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सभी घायलों को तुरंत रायगढ़ जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पाइपलाइन फटने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा एक पाइपलाइन फटने के कारण हुआ, जिसमें अत्यधिक गर्म पानी बह रहा था। पाइपलाइन फटते ही आसपास मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। पहले इसे बॉयलर ब्लास्ट बताया जा रहा था, लेकिन अब वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
प्रशासन अलर्ट, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और अब जांच पर फोकस किया जा रहा है।
सीएम ने दिए जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विपक्ष ने उठाए सवाल
इस बीच, कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने घटना को लेकर प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया और पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
कंपनी की ओर से इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया गया है। प्रबंधन का कहना है कि प्रभावित कर्मचारी सब-कॉन्ट्रैक्टर से जुड़े थे और फिलहाल प्राथमिकता घायलों के उपचार पर है। प्रशासन के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सुरक्षा पर बड़े सवाल
यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इतनी बड़ी चूक कहां हुई।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories