26.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत

रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत

Date:

Related stories

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिन तक छाएगी आमों की बहार, 29 मई से शुरू होगा आम महोत्सव

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में एक गरिमामयी एवं आत्मीय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’ एवं उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, चंदन साहू, अंशुमान शर्मा, संतोष साहू एवं संजीव सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीण सिंह, वीडियो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र नागलकर तथा प्रेस/मीडियाकर्मी समन्वय एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयोजक सनत तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि नई ऊर्जा और अनुभवी साथियों के समन्वय से बनी यह टीम पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और प्रेस क्लब की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।
महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’ ने सभी नवनियुक्त सदस्यों एवं संयोजकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्रों में पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों की समस्याओं के निराकरण, समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों और प्रकोष्ठ संयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी पदाधिकारी प्रेस क्लब की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories