23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: बादल, आंधी और बारिश के साथ गर्मी से...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: बादल, आंधी और बारिश के साथ गर्मी से राहत के संकेत

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

CG weather updates : रायपुर/छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिल रही है। शुक्रवार को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

CG weather update: मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है, जिसे देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे अधिक रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का रुझान बना हुआ है।

CG weather update: राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

CG weather update: मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories