22.6 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeदेश-विदेशबंगाल के नए मुख्यमंत्री की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे, साथ में मिलेंगी...

बंगाल के नए मुख्यमंत्री की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे, साथ में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

Date:

Related stories

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah समेत बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बंगाल की सत्ता संभालते ही अब सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के तौर पर सैलरी, सरकारी आवास, सुरक्षा और कई विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी को करीब 2.10 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसमें विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन, मुख्यमंत्री की बेसिक सैलरी और हॉस्पिटैलिटी अलाउंस शामिल है। इसके अलावा उन्हें सरकारी बैठकों, जनसंपर्क और आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए अलग से भत्ते भी दिए जाएंगे।

विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला, स्टाफ, सरकारी वाहन, टेलीफोन-इंटरनेट सुविधा, सुरक्षा काफिला और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा विधायक क्षेत्रीय कार्यालय संचालन के लिए अलग से भत्ता और प्रतिदिन बैठकों में शामिल होने पर सिटिंग अलाउंस भी दिया जाता है। मुख्यमंत्री को Z प्लस सुरक्षा और सरकारी यात्रा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

15 सालों में एक बार भी सैलरी नहीं ली ममता बनर्जी ने

दिलचस्प बात यह है कि 15 वर्षों तक बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं Mamata Banerjee ने कभी भी मुख्यमंत्री के तौर पर वेतन नहीं लिया। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया था कि उनका खर्च किताबों, पेंटिंग और गीत लेखन से होने वाली आय से चलता है। ममता बनर्जी 100 से ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं, जिनसे उन्हें हर साल लाखों रुपये की रॉयल्टी मिलती रही है। वहीं पेंटिंग और गीत लेखन से भी उनकी आय होती रही

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories