29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeफैशनदुर्ग में गरबा आयोजन के दौरान बवाल, बजरंग दल और आयोजकों के...

दुर्ग में गरबा आयोजन के दौरान बवाल, बजरंग दल और आयोजकों के बीच झड़प; मारपीट का वीडियो वायरल

Date:

Related stories

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवरात्रि के दौरान आयोजित गरबा कार्यक्रम में विवाद का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित गरबा नाइट के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आयोजकों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्मी गानों और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर जताया विरोध

जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की ओर से दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में फिल्मी गाने बजाए जाने और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई।

वायरल वीडियो में बजरंग दल के जिला संयोजक रामलोचन तिवारी मंच पर चढ़कर माइक के माध्यम से विरोध जताते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आयोजक पक्ष और रामलोचन तिवारी के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी व मारपीट हुई।

धार्मिक आयोजन में फिल्मी गाने बजाने पर उठाए सवाल

वीडियो में रामलोचन तिवारी गरबा को मां दुर्गा की उपासना से जुड़ा पर्व बताते हुए फिल्मी गाने नहीं बजाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुस्लिम युवकों की कार्यक्रम में मौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

पुलिस जांच के घेरे में वायरल वीडियो

घटना के बाद गरबा आयोजकों की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई, दोनों पक्षों के बयान और किसी शिकायत की स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories