31.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeक्राइमनालंदा में सवा करोड़ की डकैती, कोरबा में छिपे थे दो आरोपित;...

नालंदा में सवा करोड़ की डकैती, कोरबा में छिपे थे दो आरोपित; बिहार पुलिस ने दबोचा

Date:

Related stories

कोरबा। नालंदा जिले में करीब सवा करोड़ रुपये की डकैती के बाद फरार चल रहे दो आरोपितों को बिहार पुलिस ने कोरबा में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनू कुमार महतो (26) और धीरज कुमार महतो (25) के रूप में हुई है। दोनों को निहारिका क्षेत्र में धीरज के जीजा के घर से जुड़े इनपुट के आधार पर सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तीन अगस्त की रात हुई थी बड़ी डकैती

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में 3 अगस्त की रात खाद एवं बीज कारोबारी राजीव रंजन के घर करीब 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर से 45 लाख रुपये नकद, करीब 450 ग्राम सोने के जेवर और लगभग तीन किलो चांदी समेत करीब सवा करोड़ रुपये का सामान लूट लिया था।

डकैत राजीव रंजन की फर्म कृति सीड फार्म और उनके पिता की फर्म कृषि कल्याण केंद्र से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए थे। वारदात के बाद नालंदा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की।

कोरबा में मिली लोकेशन, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जांच के दौरान बिहार पुलिस को दोनों आरोपितों के कोरबा में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर सोनू महतो और धीरज महतो को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि धीरज अपने साथ सोनू को लेकर निहारिका क्षेत्र में रहने वाले अपने जीजा के घर पहुंचा था। जीजा को कथित तौर पर दोनों के डकैती में शामिल होने और वारदात के बाद कोरबा आने की जानकारी नहीं थी।

पूछताछ में सामने आएंगे कई राज

गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस दोनों आरोपितों को अपने साथ नालंदा ले गई है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए डकैती में दोनों की भूमिका, लूट की रकम और जेवर के ठिकाने के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories