27.1 C
Raipur
Thursday, August 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़100 युवा कलाकारों की ‘आजादी की धुन’ से गूंजा रायपुर, CM साय...

100 युवा कलाकारों की ‘आजादी की धुन’ से गूंजा रायपुर, CM साय बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर

Date:

Related stories

रायपुर में आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘आजादी की धुन’ देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह आयोजन इतिहास के गौरव, वर्तमान के कर्तव्य और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि संगीत लोगों को एक सूत्र में जोड़ने की अद्भुत शक्ति रखता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गीतों, कविताओं और नारों ने देशवासियों में आजादी की चेतना जगाने और सेनानियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CM साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर नारायण सिंह और वीर गुण्डाधुर के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि उनका शौर्य प्रदेश की गौरवशाली विरासत है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प सभी देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर कर दिया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories