37.1 C
Raipur
Friday, April 17, 2026
Homeक्राइमरायगढ़ : गारे-पेलमा कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन,...

रायगढ़ : गारे-पेलमा कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल , स्थिति तनावपूर्ण

Date:

Related stories

सक्ती वेदांता प्लांट हादसा: 19 पर एफआईआर, अनिल अग्रवाल भी नामजद, 20 मजदूरों की मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट...

रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौराभाठा गांव में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित कोयला उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का विरोध उग्र हो गया।
सीएचपी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बेकाबू हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी टीआई कमला पुसाम के साथ हाथापाई की घटना सामने आई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पथराव में कई अन्य पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी है।
प्रदर्शनकारियों ने कंपनी की बस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों में आगजनी भी की। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

घटनास्थल पर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है।
जिंदल उद्योग की प्रस्तावित परियोजना को लेकर होने वाली जनसुनवाई रद्द कराने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 15 दिनों से आंदोलनरत थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे।
वहीं, पुलिस प्रशासन पर हुए हमले के बाद मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है। प्रशासन के लिए स्थिति को संभालना अब और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories