38.3 C
Raipur
Monday, June 15, 2026
Homeक्राइमतेज रफ्तार का कहर: रायपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, पति-पत्नी समेत...

तेज रफ्तार का कहर: रायपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। मृतकों की पहचान भोजराज विश्वकर्मा (निवासी टेकारी), उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और शुभम यादव (निवासी मांढर) के रूप में हुई है।
इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद टेकारी और मांढर इलाके में शोक का माहौल है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories