23.9 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeक्राइमरायपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व मैगजीन बरामद

रायपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व मैगजीन बरामद

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना गुढ़ियारी क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देश पर नॉर्थ जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने एवं उसकी खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी कड़ी में 16 फरवरी को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि CSEB मैदान के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर अति पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा (29 वर्ष), पिता अरुण शर्मा, निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैगजीन बरामद की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर वह कोई प्रमाण नहीं दिखा सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories