38.1 C
Raipur
Monday, April 13, 2026
Homeफैशनभाजपा का शक्ति प्रदर्शन, लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

Date:

Related stories

रायपुर. राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया और उसके बाद विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उनके साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के मंत्रीगण, विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी और भूमिका उन्हें दी है, उसका सम्मान बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories