रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश बघेल ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि भाजपा सरकार डर के कारण विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है।
भूपेश बघेल ने लिखा कि अपने बाबूजी के पिंडदान के लिए संगम गए कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने फरवरी माह के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहुंचकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी भाजपा सरकार की घबराहट को दर्शाती है।
बघेल ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि अमेरिका के सामने प्रधानमंत्री के कथित “सरेंडर” को लेकर हो रही आलोचना से भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ विनोद तिवारी के साथ खड़ी है।
बघेल ने अपने पोस्ट में अंत में लिखा – “PM is compromised.”