34.1 C
Raipur
Monday, April 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में ‘द ग्रैंड मूवी क्विज’ का सफल आयोजन: सिनेमा प्रेमियों ने...

रायपुर में ‘द ग्रैंड मूवी क्विज’ का सफल आयोजन: सिनेमा प्रेमियों ने दिखाई ज्ञान और जुनून की अनूठी चमक

Date:

Related stories

सिनेमा एंड बियॉन्ड’ की पहल ने विश्व, हिंदी और प्रादेशिक सिनेमा को एक मंच पर किया जीवंत

रायपुर, राजधानी रायपुर में फिल्म कम्यूनिटी ‘सिनेमा एंड बियॉन्ड’ द्वारा 28 मार्च को वीआईपी रोड स्थित नुक्कड़ विहान में ‘द ग्रैंड मूवी क्विज’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में फिल्मों के प्रति गहरी रुचि और ज्ञान रखने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता में लगभग 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग और विविध पृष्ठभूमि के प्रतिभागी शामिल थे। क्विज को तीन चरणों में संपन्न किया गया, जिसमें विश्व सिनेमा, हिंदी सिनेमा और प्रादेशिक सिनेमा से जुड़े रोचक और विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपने व्यापक ज्ञान और सिनेमा की सूक्ष्म समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

रायपुर में इस प्रकार का आयोजन अपनी तरह का पहला प्रयास रहा, जिसने शहर के सिने प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में नीलिमा मिश्रा, नौशाद और वेदांत की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के साहित्यकार श्री मीर अली मीर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि ‘सिनेमा एंड बियॉन्ड’ की टीम—सुहानी, प्रियांक, खुशाल और इरफ़ान—पिछले दो वर्षों से लगातार सिनेमा पर सार्थक और विचारशील चर्चाओं का आयोजन कर रही है, जिससे शहर में फिल्म संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories