25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमऑपरेशन ‘निश्चय’ की बड़ी कामयाबी: धमतरी पुलिस ने 66 ग्राम हिरोइन के...

ऑपरेशन ‘निश्चय’ की बड़ी कामयाबी: धमतरी पुलिस ने 66 ग्राम हिरोइन के साथ 5 आरोपियों को दबोचा, 11.5 लाख का माल जब्त

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

धमतरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर कार्रवाई करते हुए कुल 66 ग्राम हिरोइन के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
दो अलग-अलग कार्रवाई में मिली सफलता
पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई, जहां 2 आरोपियों को 10.30 ग्राम हिरोइन के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई अर्जूनी थाना क्षेत्र में हुई, जहां 3 आरोपियों के कब्जे से 56 ग्राम हिरोइन बरामद की गई।
महिला आरोपी भी शामिल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी
धमतरी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories