26.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeदेश-विदेशAAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, बोले—‘गलत पार्टी में...

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’

Date:

Related stories

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिन तक छाएगी आमों की बहार, 29 मई से शुरू होगा आम महोत्सव

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक...

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया।
राघव चड्ढा ने भावुक लहजे में कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।” उन्होंने पार्टी के मौजूदा हालात पर तीखी टिप्पणी करते हुए खुद को “गलत पार्टी में सही आदमी” बताया और कहा कि अब पार्टी के भीतर घुटन महसूस हो रही थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद भी हैं और उन्होंने समर्थन में हस्ताक्षर कर दिए हैं। उनके अनुसार, Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Sandeep Pathak, Vikramjit Sahney और Ashok Mittal सहित कई नेता उनके साथ खड़े हैं।
सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा और उनके समर्थक नेता जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे पार्टी अध्यक्ष Nitin Naveen से मुलाकात कर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सदस्यता लेंगे।
गौरतलब है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं। ऐसे में राघव चड्ढा का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories