22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमनहर में बहता मिला गांजा, 60 किलो से ज्यादा माल बरामद; तस्करों...

नहर में बहता मिला गांजा, 60 किलो से ज्यादा माल बरामद; तस्करों की नई तरकीब से सनसनी

Date:

Related stories

गरियाबंद । गरियाबंद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में गांजे से भरे पैकेट तैरते हुए मिले। ग्राम अतरमरा के बड़े पुलिया के पास लोगों ने जब पानी में बहते पैकेट देखे, तो इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर पांडुका थाना पुलिस तत्काल पहुंची और नहर से एक-एक कर पैकेट बाहर निकाले। शुरुआती जांच में बरामद गांजे की मात्रा 60 किलो से अधिक बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी गांजा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि तस्करों ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गांजे को नहर में बहा दिया होगा या फिर किसी सप्लाई के दौरान यह बहकर यहां तक पहुंचा।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
इस घटना के बाद क्षेत्र में गांजा तस्करी को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories