29.7 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeक्राइमचलती कार बनी आग का गोला, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

Related stories

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

रायपुर । संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27...

रायपुर डेस्क। राजस्थान से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा बुधवार, 29 अप्रैल की देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई।
घटना के समय ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार में बैठे अन्य लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories