24.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमMP अपडेट : बरगी डैम क्रूज हादसा, मृतकों की संख्या 9 पहुंची,...

MP अपडेट : बरगी डैम क्रूज हादसा, मृतकों की संख्या 9 पहुंची, 6 अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज बोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया है। शुक्रवार को रेस्क्यू टीमों ने तीन और शव बरामद किए। वहीं, अभी भी 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे के समय क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे। इनमें से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गुरुवार शाम अचानक आए तेज तूफान के चलते क्रूज बोट संतुलन खो बैठी और पलट गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। डैम के गहरे पानी में फंसी क्रूज बोट को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, जिसके लिए हाइड्रोलिक क्रेन और अन्य भारी मशीनों की मदद ली जा रही है।
राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अन्य राज्यों से भी विशेष टीमें और संसाधन जबलपुर भेजे गए हैं, ताकि अभियान को और तेज किया जा सके।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories