23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमरायपुर में नवविवाहिता से phone call पर Sex की डिमांड फिर भेजा...

रायपुर में नवविवाहिता से phone call पर Sex की डिमांड फिर भेजा अश्लील मैसज, तलाश में जुटी पुलिस

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

Crime news Raipur :रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ अश्लील कॉल, आपत्तिजनक मैसेज और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच में जुट गई है।

शिकायत के अनुसार, 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से महिला को कॉल आया, जिसमें युवक ने बातचीत के दौरान अशोभनीय और निजी सवाल पूछे। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद 4 मई को उसी नंबर से फिर कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आने लगे।

Raipur crime news: पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिससे वह तनाव में आ गई। परेशान होकर उसने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories