22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमरायपुर : रावाभाठा में संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप,...

रायपुर : रावाभाठा में संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि मामला कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र का है। पुलिस मौके से मिले सामान की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।
फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories