32.6 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeखेल10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच: विराट कोहली समेत RCB...

10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच: विराट कोहली समेत RCB टीम पहुंची, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Date:

Related stories

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिन तक छाएगी आमों की बहार, 29 मई से शुरू होगा आम महोत्सव

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच Royal Challengers Bengaluru की टीम शुक्रवार को रायपुर पहुंच गई। टीम के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli समेत अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।


बता दें कि रायपुर को करीब 10 साल बाद IPL मैचों की मेजबानी मिली है। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में होने वाले मुकाबलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है। विराट कोहली और Rohit Sharma के फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच सकते हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma और रोहित शर्मा की पत्नी Ritika Sajdeh के भी रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार और अन्य बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने की भी चर्चा है।

सुरक्षा के लिए हाईलेवल तैयारी
मैचों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्य सचिव की हाईलेवल बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अधिकारियों सहित 20 राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीआईजी Girijashankar Jaiswal को सौंपी गई है, जो आईजी Amresh Mishra के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था संभालेंगे। मैच के दौरान करीब 1200 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories