26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमजांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, निर्माणाधीन मकान...

जांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिली खून से सनी लाशें

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चारों की लाशें खून से लथपथ हालत में निर्माणाधीन मकान में मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात में सोते समय धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई है।

घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भवंतरा गांव की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पीताम्बर कश्यप, मेदनी प्रसाद कश्यप, कुमारी मोगरा और शांति बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार का मकान निर्माणाधीन था, इसलिए चारों वहीं सो रहे थे।गुरुवार सुबह जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो उसने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद गांव वालों और सरपंच को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। चारों की सोते समय हत्या किए जाने की आशंका है। घटना के बाद कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।एक साथ चार लोगों की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories