22.6 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeट्रेंडिंगCJI के बयान के बाद चर्चा में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, सोशल मीडिया...

CJI के बयान के बाद चर्चा में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, सोशल मीडिया पर लाखों युवा जुड़े, लाखों लोग कर रहे है लगातार सर्च

Date:

Related stories

रायपुर/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) कैंपेन तेजी से चर्चा में आ गया है। यह एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान है, जिसने कुछ ही दिनों में लाखों युवाओं का ध्यान खींच लिया।

इस अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्होंने यह कैंपेन युवाओं की भावनाओं को आवाज देने के लिए शुरू किया। उनका कहना है कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से किए जाने की चर्चा देखी, तो उन्हें यह बेहद आपत्तिजनक लगा। इसी के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में “कॉकरोच जनता पार्टी” बनाने का विचार रखा।

अभियान के तहत एक वेबसाइट बनाई गई, घोषणापत्र जारी किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कैंपेन चलाया गया। दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर इस अभियान से लाखों लोग जुड़ चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन सदस्यता भी ली है।

हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह कैंपेन लगातार वायरल हो रहा है और युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories