26.6 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeक्राइमCGPSC घोटाला: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर पर ईडी...

CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर पर ईडी का छापा

Date:

Related stories

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के चर्चित सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व सीजीपीएससी सचिव एवं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव (जेके ध्रुव) के सेक्टर-10, स्ट्रीट नंबर-44 स्थित भिलाई निवास पर छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही ईडी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई की टीम भी सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में जेके ध्रुव के घर छापेमार कार्रवाई कर चुकी है। ईडी की इस कार्रवाई को घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories