29.7 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़रसोई गैस हुई महंगी: LPG सिलेंडर पर फिर बढ़े दाम, जेब पर...

रसोई गैस हुई महंगी: LPG सिलेंडर पर फिर बढ़े दाम, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Date:

Related stories

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

रायपुर । संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27...

नई दिल्ली। आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

Gas cylinder price यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च 2026 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। मार्च और जून की बढ़ोतरी को मिलाकर अब सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है।

क्यों बढ़ाए गए दाम?

उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। एलपीजी की आयात लागत बढ़ने से तेल विपणन कंपनियों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि कीमतों में संशोधन से पहले सरकारी तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

Gas cylinder price घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट प्रभावित होगा। खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। पहले से बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories