33.6 C
Raipur
Thursday, June 11, 2026
Homeक्राइम2.60 करोड़ का गांजा पकड़ा गया! धमतरी में 5 तस्कर गिरफ्तार, यूपी...

2.60 करोड़ का गांजा पकड़ा गया! धमतरी में 5 तस्कर गिरफ्तार, यूपी तक सप्लाई की थी तैयारी

Date:

Related stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हेल्पलाइन का किया अवलोकन, हितग्राही से की सीधी बातचीत

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था को मिलेगा नया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करों की योजना इस खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की थी।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्याम तराई में नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सफेद बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने कुल 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया। मामले में रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जगदलपुर में सब्जी उतारने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड किया था। इसके बाद गांजे की खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories