33.1 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़स्वस्थ छत्तीसगढ़ से विकसित प्रदेश की नींव, रायपुर मेडिकल कॉलेज में 103...

स्वस्थ छत्तीसगढ़ से विकसित प्रदेश की नींव, रायपुर मेडिकल कॉलेज में 103 करोड़ के स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन का विस्तार और चिकित्सकों व कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मेडिकल कॉलेज के छात्रों की लंबे समय से चली आ रही छात्रावास की मांग को पूरा करते हुए निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में छत्तीसगढ़ को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की भी सौगात मिलेगी। साथ ही मेडिकल विद्यार्थियों से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी सेवाएं देने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ये परियोजनाएं चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी संस्थान और योग एवं नेचुरोपैथी अस्पताल जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

परियोजना के तहत 200 सीटर आधुनिक छात्रावास, कैंसर भवन का द्वितीय से छठे तल तक विस्तार, आधुनिक लैब, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और छात्राओं के लिए नए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं से मरीजों, मेडिकल विद्यार्थियों और चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories