27.1 C
Raipur
Thursday, August 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, डिप्टी CM विजय...

तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

Date:

Related stories

रायपुर । तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दंतेवाड़ा बस स्टैंड में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर यात्रा का शुभारंभ किया।

211 वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले में नक्सल हिंसा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले 211 वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ऐसे इलाकों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी मुश्किल था। आज उन्हीं क्षेत्रों में पूरे गर्व और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है।

केदार कश्यप ने की हर घर तिरंगा लगाने की अपील

वन मंत्री केदार कश्यप ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

सांसद महेश कश्यप बोले- ऐतिहासिक गर्व का क्षण

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन इलाकों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के चलते पहुंचना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को सफलता मिली है और अब इन क्षेत्रों में विकास तथा राष्ट्रभक्ति का नया वातावरण बन रहा है।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा बस्तर आईजी बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथ वाय समेत बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories