बेमेतरा: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुनरबोड़ के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 5 साल के मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर ग्राम ढोकला निवासी तीन युवक और एक बच्चा सवार थे। गुनरबोड़ के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
दो घायलों को रायपुर रेफर
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुश डेहरे और प्रवीण डेहरे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं सागर सोनकेवरे और आकाश धृतलहरे का बेमेतरा जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
घायलों की पहचान
- कुश डेहरे (5 वर्ष): हालत नाजुक, रायपुर रेफर
- प्रवीण डेहरे: गंभीर हालत, रायपुर रेफर
- सागर सोनकेवरे: बेमेतरा जिला अस्पताल में उपचार जारी
- आकाश धृतलहरे: बेमेतरा जिला अस्पताल में उपचार जारी
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह और कार चालक की भूमिका को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।