31.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeदेश-विदेशBJP में फिर इस्तीफे की हलचल! शहजाद पूनावाला ने दोबारा दिया इस्तीफा,...

BJP में फिर इस्तीफे की हलचल! शहजाद पूनावाला ने दोबारा दिया इस्तीफा, बोले- इस बार स्वीकार करें

Date:

Related stories

नई दिल्ली। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को इस्तीफा पत्र सौंपकर इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है।

पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनका पिछला इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था और उनसे फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अब यह अंतिम निर्णय लिया है।

उन्होंने बीजेपी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय प्रवक्ता और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन “विचार और व्यक्ति नहीं।”

पूनावाला ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी और आर्थिक परिस्थितियों का हवाला दिया है। अब पार्टी नेतृत्व उनके इस्तीफे पर क्या फैसला लेता है, इस पर नजर बनी हुई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories