25.1 C
Raipur
Monday, August 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 31 अगस्त तक करें...

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन; हर साल मिलेंगे ₹12 से ₹24 हजार

Date:

Related stories

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, निवेश से लेकर IGKV पेपर लीक और राहुल गांधी के धरने पर दिया बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और लोक कलाकारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादन, शिल्प कला, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पाक कला और छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं।

चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष ₹12 हजार से ₹24 हजार तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से दी जाएगी। यह राशि एक वित्तीय वर्ष में एक बार प्रदान की जाएगी।

ये शर्तें जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए कलाकार का चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही आवेदक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹96 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र देना होगा। आवेदन के साथ बैंक खाते का विवरण, IFSC कोड और पैन कार्ड की छायाप्रति भी संलग्न करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट के साथ-साथ संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन भेजने का पता:
संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय,
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर,
द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़ – 492018

आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। लिफाफे पर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा और समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

यह योजना छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण के साथ कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण और उनकी कला को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories