22.8 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeक्राइमरामगोपाल के घर फिर पहुंची ED की टीम, रायपुर अनुपम नगर से...

रामगोपाल के घर फिर पहुंची ED की टीम, रायपुर अनुपम नगर से धमतरी तक छापेमारी

Date:

Related stories

रायपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह ED की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर दबिश दी। अधिकारियों की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित घर पर जांच

रायपुर के अनुपम नगर स्थित कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर ED की टीम जांच कर रही है। इसके अलावा रवि नगर स्थित कारोबारी अनूप अग्रवाल के घर पर भी ED ने दबिश दी है। अनूप अग्रवाल को रामगोपाल अग्रवाल का करीबी बताया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह ED की टीम उनके घर पहुंची और दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच शुरू की। इससे पहले करीब आठ दिन पहले ED ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था।

धमतरी में भी कई ठिकानों पर कार्रवाई

धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास और उनके भतीजे के घर पर भी ED की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि तड़के पहुंची टीम में करीब 8 से 10 अधिकारी शामिल हैं। अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

दुर्ग में बिल्डर के घर भी पहुंची ED टीम

वहीं, दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घर पर भी ED की टीम सुबह करीब 6 से 7 बजे पहुंची। करीब पांच अधिकारियों की टीम यहां जांच कर रही है। हालांकि, दुर्ग में की गई इस कार्रवाई का शराब घोटाले से संबंध है या किसी अन्य मामले से, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ED की कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे

धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई। विधायक ओंकार साहू, धमतरी शहर ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व महापौर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके निवास के बाहर पहुंच गए हैं।

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories