रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कई मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे वर्ल्ड फोरम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा रद्द होने पर बोले सीएम
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा रद्द किए जाने के मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में भी आया है। उन्होंने कहा कि संबंधित पेपर को निरस्त कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है।
वंदेमातरम को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस द्वारा वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग में कोई अंतर नहीं है।
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के तुष्टिकरण के कारण देश का बंटवारा हो गया। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गाकर लोग देश के लिए कुर्बान हुए हैं और राष्ट्रगीत का हमेशा सम्मान होना चाहिए।