रायपुर। यात्रियों की सुविधा और अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 27 अगस्त और 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 28 अगस्त को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
वहीं, 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 22 से 28 अगस्त तक और 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 24 से 30 अगस्त तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच उपलब्ध रहेगा।
इस सुविधा से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में राहत मिलेगी।
